उन्नत भारत अभियान | উন্নত ভারত অভিযান | ଉନ୍ନତ ଭାରତ ଅଭିଯାନ | ਉੱਨਤ ਭਾਰਤ ਮੁਹਿੰਮ | ఉన్నత్ భారత్ అభియాన్ | प्रगत भारत मोहीम | மேம்பட்ட இந்தியா பிரச்சாரம் |
ઉન્નત ભારત અભિયાન | ಉನ್ನತ ಭಾರತ ಅಭಿಯಾನ | উন্নত ভাৰত অভিযান
News Photo

स्वास्थ्य, स्वच्छता पर किया जागरूक, प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर

पालमपुर (कांगड़ा)। मैंझा और राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान, कुंडली (NIFTEM-K) हरियाणा ने सहयोगात्मक गांव ग्रहण कार्यक्रम की शुरुआत की। कृषि विवि के कुलपति प्रो. नवीन कुमार ने कहा कि गांव ग्रहण कार्यक्रम के तहत नगर निगम पालमपुर और मैंझा गांव को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के उन्नत भारत अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय में उन्नत भारत अभियान की नोडल अधिकारी डॉ. अंजू कपूर ने बताया कि 10 दिवसीय कार्यक्रम में गोद लिए गए वार्डों और मैंझा गांव में आयोजित विभिन्न जागरूकता अभियानों और कार्यशालाओं के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य, पैकेजिंग और लेबलिंग, खाद्य सुरक्षा और नशीली दवाओं की लत पर केंद्रित विषयों के तहत ग्रामीणों को प्रशिक्षित किया गया। इसके अतिरिक्त सरकारी हाई स्कूल मैंझा में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता अभियान और सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल पालमपुर में नशा मुक्ति नुक्कड़ नाटक जैसी गतिविधियों ने महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर प्रकाश डाला।