Health Camp
भारत सरकार के उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत गोद लिए गये ग्रामसभा धरौरा में दिनांक 28 अगस्त 2025 को एपेक्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी-एन० एच०-३५, समसपुर, चुनार मीरजापुर के छात्रों एवं चिकित्सकों के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप एवं नेत्र परीक्षण का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम वासियों को स्वस्थ से जुड़ी जानकारी तथा निरीक्षण कर उन्हें प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया साथ ही गंभीर बीमारियों के लिए हेल्थ चेकअप कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस शिविर में बीपी, वज़न, शुगर, दांतों एवं आखों की जाँच कर जनरल मेडिसन लिखी गई। इस शिविर में बुजुर्गों, पुरुष, महिलाओं एवं बच्चो समेत कुल 70 मरीज हुए लाभान्वित।